VIDEO : इस पाकिस्तानी बच्चे की धमकियां हुईं वायरल, देख रह जाएंगे हैरान
- Oct 16, 2018
- 1 min read
Updated: Oct 17, 2018
Wइंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों एक पाकिस्तानी बच्चा का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। जो काफी ग़ुस्से में नजर आ रहा हैं। बच्चा अपने क्यूट गुस्सैल अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।
यह वीडियो कराची- द सिटी ऑफ लाइट्स नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट हुआ था। इससे बाद यह वीडियो 1.8K लोगों देख चुके हैं, और 17,224 लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया हैं।
अपने फिल्म हैरी पॉटर तो देखी होगी, यह बच्चा हैरी पॉटर की याद दिला रहा हैं। दरअसल, इस बच्चे में हैरी पॉटर की तरह स्कूल ड्रेस पर गोल चश्मा पहना हुआ हैं।
इस वायरल वीडियो में ये बच्चा एक महिला से अपनी चाबी वापस मांगता दिख रहा है। जब वह महिला उसकी चाबी देने को राजी नहीं होती, तो वह उसे धमकाता है। वो उस महिला को उंगली दिखाते हुए कहता है- ‘दे वापस… दोगे.. कैसे नहीं दोगे..।’
फिर महिला उससे कहती है- ‘प्यार से मांगो.. रिक्वेस्ट करो.. तो दे दूंगी।’ लेकिन बच्चा नहीं मानता और उसे गुस्से घूरता है। आखिरकार जब उसे उसकी चाबी मिल जाती है, तो वह चाबी लेकर चला जाता है। इससे पहले भी पाकिस्तानी बच्चों का वीडियो वायरल हो चुका हैं।
Comments