top of page
© Copyright

नगर में शुद्घ पेयजल आपूर्ति की सबसे अहम समस्या है। नगर के घरों में शुद्घ पेयजल आपूर्ति नही हो रही,



घरों के बाहर तक ही पहुंच रहा पेयजल आजाद नगर, बाबू नगरवासी इस समस्या से निजात पाने की उम्मीद वर्षों से बांधे हैं। पर समाधान अभी तक नहीं हो पाया ।


(देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा)



जलालाबाद नगर की आबादी तो तेजी से बढ़ी। विकास के लिए सरकार नगर पालिका परिषद को बजट भी खूब दे रही, लेकिन मूलभूत संसाधनों का टोटा अब भी बना हुआ है। इससे नगरवासियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुद्घ पेयजल आपूर्ति की समस्या इनमें से एक व सबसे अहम समस्या है। नगर के लोग इस समस्या से निजात पाने की उम्मीद वर्षों से बांधे हैं। पर समाधान नहीं हो पा रहा है।



नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए दो पानी टंकी ही सहारा है। इसके चलते गर्मियों में पेयजल संकट गहरा जाता है। हालत यह होती है कि कई वार्डों में जलापूर्ति नहीं हो पाती है। इससे नगरवासी गर्मियों में पेयजल को तरस जाते हैं। नगर पालिका 25 वार्डों में विभक्त है। इसकी आबादी लगभग 40 हजार है। नगरवासी आज भी हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं। नगर में आबादी बढ़ने पर नई पाइप लाइन तो बिछाई गई लेकिन फिलहाल शुद्घ पेयजल की आपूर्ति के लिए मात्र दो पानी की टंकी का ही सहारा है। इससे पूरे नगर की जलापूर्ति की जाती है। इसके चलते कई वार्डों में पेयजल की समस्या होना आम बात है। ऊंचाई वाले वार्डों में जलापूर्ति की समस्या हमेशा बनी रहती है।


टैक्स दे रहे, पर पेयजल नहीं मिलता



पाइप लाइन बिछी है फिर भी मोहल्ले के घरों के अंदर पानी नही पहुँच रहा कुछ लोगों ने आजाद नगर, बाबू नगर आदि मोहल्लों में घर के बाहर कम ऊँचाई पर पानी की टोटी लगवा रखी है जिस से थोड़ा बहुत पानी घरेलू कार्य के लिए मिल जाता है। बरसों बीत जाने के बाद भी प्रमुख जगहों पर सरकारी पानी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कस्बे के लोगों की माने तो जलकर मुफ्त में देना पड़ रहा है।


अधिशासी अभियंता दयाशंकर वर्मा

नगर पालिका परिषद जलालाबाद का कहना है कि पानी की समस्या को देखते हुए पूरे नगर में चार समरसेबल लगवाए गए हैं अब जलआपूर्ति की कोई समस्या नही है, बाबू नगर, आजाद नगर मोहल्ले में समस्या है तो हम इसको चेक करायेंगे क्यों समस्या हो रही है।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page