aks जरवल के सीएचसी मुस्तफाबाद मे 15 जून से अब तक 183 मरीजों को मिल चुकी है टेलीमेडिसिन की सुविधा
- aapkasaathhelplinefoundation

- Jul 25, 2019
- 2 min read
जरवल कस्बा के सीएचसी मुस्तफाबाद मे 15 जून से अब तक 183 मरीजों को मिल चुकी है टेलीमेडिसिन की सुविधा

*रिपोर्ट- कैलाश नाथ राना*
जरवल कस्बा के सीएससी मुस्तफाबाद में 15 जून से अब तक 183 मरीजों को मिल चुकी है टेलीमेडिसिन की सुविधा जटिल रोगों की जांच व उनके उपचार के लिए टेलीमेडिसिन की व्यवस्था जरवल के मुस्तफाबाद, सीएचसी में भी उपलब्ध हो गई है।विभिन्न रोग जिनके विशेषज्ञ चिकित्सक सीएचसी पर मौजूद नहीं है,उन सभी मरीज को टेली कम्युनिकेशस के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह दी जाती हैं। आंख,कान व गला,अस्थि,त्वचा स्त्री रोग ,लर्जी, हृदय एवं सांस, रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों की स्कैनिंग कर उनका विवरण विशेष चिकित्सक के पास भेज देता है चिकित्सक जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को दवा उपचार की जानकारी ऑनलाइन ही भेज देते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ निखिल सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद निर्धन वर्ग के मरीजों को अच्छे चिकित्सकों का उपचार सीएचसी पर ही मिल रहा है, भारत सरकार के राष्ट्रीय निशुल्क टेली मेडिसन कार्यक्रम के अंतर्गत जांच निशुल्क सेवाएं इस प्रकार है, कैंसर विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ मूत्र रोग विशेषज्ञ ह्रदय रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ किडनी रोग विशेषज्ञ जठयंत्र रोग उदार आंत, पाचन तंत्र विशेषज्ञ, तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञ नसों से संबंधित बीमारियों का निदान, अंतः स्रावी प्रणाली विशेषज्ञ (ग्रंथियों से संबंधित बीमारियों का निदान), चर्म रोग एवं यौन रोग विशेष
भौतिक चिकित्सक पुनर्वास एवं विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग चिकित्सक, मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा किया जाता हैं।

ई,सी.जी, ब्लड शुगर, तापमान, ब्लड प्रेशर, फ्रीटल हृदय गति जांच,
जो दवाएं सी,एच,सी में उपलब्ध नहीं होती हैं, उन्हें डॉक्टर को मजबूरन में बाहर की दवा लिखनी पड़ती हैं।
टेली मेडिसिन की सुविधा पा चुके समाजसेवी कल्लू उर्फ सूर्य लाल ने बताया की इससे हम सभी क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिल रही है। इस सुविधा से गंभीर बीमारियों का निशुल्क जांच भी जरवल कस्बा के सीएचसी मे भी संभव हैं, समाजसेवी कल्लू उर्फ सूर्य लाल ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ निखिल सिंह का मरीजों के साथ व्यवहार बहुत ही अच्छा होता है। डॉ निखिल सिंह के चिकित्सक पद पर रहने से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं।
अब तक 183 लोगों को टेली मेडिसन सुविधा का लाभ मिल चुका है। मौके पर मधु सिंह सीएचसी कोऑर्डिनेटर, परवेज खान मौजूद रहे।



Comments