top of page
© Copyright

आपका साथ हेल्पलाइन संस्था ने ग्राम पेहना में 50 बुजुर्गों को वितरित किए कम्बल 

Writer's picture: aapkasaathhelplinefoundationaapkasaathhelplinefoundation

शाहजहाँपुर कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद लोगों को सर्दी में राहत देने के उद्देश्य से आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन ने ग्राम पेहना तहसील जलालाबाद में गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए। एनजीओ के द्वारा ग्रामीणों के बीच कम्बल वितरण में महिलाओ और बुजुर्गों ने कम्बल पाकर हर्ष जताया ग्राम पेहना में एनजीओ के द्वारा कम्बल वितरण हुआ। कम्बल वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि तहसीलदार जलालाबाद अजय कुमार यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की संस्था के द्वारा तहसील क्षेत्र के सबसे आखिरी ग्राम में यह कार्यक्रम रखा इसके लिए संस्था को साधुवाद हमे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया इसके एनजीओ का राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त करते है आज ग्राम पेहना में 50 कम्बलों का वितरण किया जा रहा है। गांव के जरूरतमंद महिलाएं, बुजुर्गों को कम्बल दिए जा रहे है। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीरन पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा संस्था ग़रीबो की मदद अपने स्तर से करती रहती है। संस्था के सहयोगी आरवीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामवीर सिंह कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त किये और कहा सर्दी में कम्बल बाँटकर संस्था बहुत ही पुनीत कार्य कर रही है। एनजीओ आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने बताया सर्दियों में कंबल का वितरण एनजीओ के सदस्य आपस में सहयोग कर धन इकट्ठा करते हैं फिर चिन्हित करके विभिन्न स्थानों में वितरण करवाते हैं। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार गरीब असहाय लोगों की मदद अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम का कुशल संचालन खेल अध्यापक विपिन अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर ग्राम पेहना की प्रधान सुख देवी एव प्रधान पति भग्गू लाल ने अपने विचार व्यक्त किये और कहा संस्था ने यह कार्यक्रम हमारी ग्राम पंचायत में रखा इसके लिए हम संस्था के आभारी है।एनजीओ के सदस्य सुधीर कुशवाहा , गौतम शर्मा, भानु प्रताप सिंह , उदय वीर सिंह एवं वेद पाल कुशवाहा, क़ौम सिंह कुशवाहा आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कम्बल वितरण में सहयोग प्रदान किया।

5 views0 comments

Comentários


bottom of page