top of page
© Copyright

aks

एक्सप्रेसवे पर जल्द होगा ट्रामा सेंटर

एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों में गंभीर घायलों को तुरंत इलाज की जरूरत होती है। यह उन्हें फिलहाल नहीं मिल पा रहा है। जब तक उन्हें मेडिकल कालेज या जिला अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। पांच दिसंबर 2018 को एक्सप्रेसवे पर सौरिख में बने कट का उद्घाटन करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के सामने स्थानीय लोगों और खुद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने इस समस्या को रखा था। जिसको लेकर सतीश महाना ने भी इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने ट्रामा सेंटर के लिए सौरिख में ही एक्सप्रेसवे के नजदीक जमीन के चयन के निर्देश दिए थे। जमीन की तलाश में जुटे अधिकारियों ने सौरिख कट के पास ही एक किसान की करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन का चयन ट्रामा सेंटर के लिए किया है।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ------------------------------------ बाइट - रविंद्र कुमार - जिलाधिकारी कन्नौज

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page