top of page
© Copyright

आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,तीन गम्भीर घायल

आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,तीन गम्भीर घायल

संजय शर्मा/नित्यानंद बाजपेयी मैलानी-खीरी।मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खरेटा के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीपुर से 6 जुलाई को एक ही गांव के 15 मजदूर धान की रोपाई करने जिला झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र के गावों में गये थे तभी 21 जुलाई 2019 को शाम चार बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर महेन्द्र पुत्र विश्राम(19 वर्ष)व ओमकार पुत्र विश्राम(35 वर्ष)की खेत में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई साथ ही खेत में रोपाई करने वाले राम सागर पुत्र बनवारी व राम प्रताप पुत्र पूरन व राजू भारत गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका वहीं पर उपचार जारी है घटना की सूचना पाकर मजदूरो के परिजन वहां पहुंचे तथा पोस्टमार्टम होने के वाद दोनों शवों को उनके पैतृक गाँव लाया गया,जहां एक साथ दो शवों के पहुंचने पर कोहराम मच गया, दोनों शवों का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया महेन्द्र अभी अविवाहित था वहीं ओमकार के दो छोटे छोटे बच्चे हैं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है दोनों काफी गरीब हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page