15 मार्च को आएंगी साइकिल रैली, सपा जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर ने तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत....
- aapkasaathhelplinefoundation
- Mar 13, 2021
- 2 min read
शाहजहांपुर। रामपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली सपा की साइकिल यात्रा 15 मार्च को जिले में प्रवेश करेंगी। साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए सपा की कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने मीटिगों का दौर शुरू कर दिया। उन्होंने सभी से साइकिल यात्रा में पहुंचने की अपील की है। 12 मार्च को रामपुर से साइकिल चलाकर रैली का आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर दिया। साइकिल रैली का पड़ाव शाहजहांपुर में भी होगा। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताय कि रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के सम्मान में रामपुर से लखनऊ के लिए साइकिल रैली निकाली जा रही है। 15 को बरेली के जिलाध्यक्ष अगम मौर्या और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी के नेतृत्व में साइकिल रैली सुबह दस बजे कटरा पहुंचेगी। यहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां रैली को रिसीव करेंगे। 16 को तनवीर और एमएलसी अमित यादव के नेतृत्व में कटरा से शाहजहांपुर तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। 33 किलोमीटर तक जिले के नेता साइकिल को चलाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 17 को सुबह दस बजे राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिले के नेता उचौलिया लखीमपुर तक रैली लेकर जाएंगे। उसके बाद रैली आगे की ओर रवाना हो जाएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सांसद आजम खां द्वारा बनाए गए जौहर विश्वविद्यालय को खत्म करने का प्रयास सरकार कर रही है। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालीम के इदारे को खत्म करना अच्छी बात नहीं है। तनवीर खां ने बताया कि सांसद आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराएं जा रहे है। इसी के विरोध में रामपुर से लखनऊ तक साइकिल रैली का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साइकिल रैली में शामिल होकर अपनी ताकत दिखाएंगे।
Comments