जिलाध्यक्ष सहित आलाधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा। हरदोई टड़ियावां
- Feb 25, 2019
- 1 min read
हरदोई--टड़ियावां रविवार को विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गौरा डाँडा में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के उदघाटन हेतु 26 फरवरी मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन दिन रात एक किए हुए है।सम्बन्धित जिम्मेदार कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।पूरा प्रशासनिक अमला पूरे मनोयोग से तैयारियों में लगा हुआ है।चल रही तैयारियों का रविवार को जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांसद अंशुल वर्मा,जिलाधिकारी पुलकित खरे,पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपाइयों ने जायजा लिया।सम्बन्धित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष कृष्णमोहन शुक्ला सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
रिपोर्ट राजपाल सिंह हरदोई






Comments