लविवि की वार्षिक परीक्षाएं 25 से शुरू, 38 केंद्रों पर 51907 परीक्षार्थी देंगे पेपर
- Feb 24, 2019
- 1 min read
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि व सहयुक्त महाविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम (सेकेंड व थर्ड ईयर) की वार्षिक परीक्षाएं कल यानी 25 फरवरी से शुरू होंगी। वार्षिक परीक्षा के लिए इस बार 38 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 51907 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 19466 छात्र व 32441 छात्रएं हैं। लविवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि इस बार बीए द्वितीय वर्ष में 13290, बीए तृतीय वर्ष में 12548, बीकॉम द्वितीय वर्ष में 7712, तृतीय वर्ष में 8203, बीएससी द्वितीय वर्ष में 2660, तृतीय वर्ष में 2839 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
*नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़न दस्ते तैयार*
प्रो शर्मा ने बताया कि विवि की ओर से आंतरिक उड़नदस्ते की टीम तैयार कर दी गई है। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रानिक गजट, मोबाइल बैग, नोट्स, कुंजी व किसी भी अन्य नकल सामग्री के पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही ऐसी किसी भी स्थिति में उड़ाका दल को लविवि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय 0522 2740880 व 7991200609 पर सूचना देनी होगी।



Comments