aks
- Dec 23, 2018
- 1 min read
प्रसपा ने धूमधाम से मनाई चैधरी चरण सिंह की जयंती..
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती के अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प भेंटकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पार्टी के जिलाध्यक्ष अग्निवेश ने कहा कि चैधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा होने के साथ ही स्वच्छ छवि के राजनेता रहे। उन्होंने किसानों के हक की लड़ाई लड़ी और किसानों के हित के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर पार्टी की महिला अध्यक्ष रिचा सक्सेना आदि ने सम्बाधित किया और पार्टी के महासचिव गुलजार कुरैशी ने चैधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी, विधान सभा अध्यक्ष शिवराज सिंह प्रधान, डाक्टर नुसरत, जसविन्दर सिंह, मुजम्मिल खां, लाला भाई, हरित अरोरा,जीशान, सोनू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अंकुर गांधी, रामप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, जेपी सिंह महोलिया, शिवम गुप्ता, साबिर, वीरेन्द्र, सुमन कश्यप, अनीता आदि कई लोग शामिल रहे।






Comments