माधव रेती तालाब में एक व्यक्ति का शव
- Feb 13, 2019
- 1 min read
ग्राम बसौना माफी के ग्राम प्रधान घनश्याम यादव द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि गांव के पाल पुरवा के पश्चिमी स्थित माधव रेती तालाब में एक व्यक्ति का शव पडा है । जो पानी में है । जिसके साथ एक लाल रंग की साइकिल भी पड़ी है । शव देखने मे काफी दिनो का पुराना व आंशीक रुप से सड़ गल गया है । ग्राम प्रधान की तहरीरी सूचना पर थाना स्थानीय पर सूचना फौती अंकित कर थाना रागमांव की पुलिस द्वारा मौके पर पहुच कर उक्त शव को तलाब से निकलवाकर उक्त शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु चीर घर जिला अस्पताल बहराइच रवाना किया गया । उक्त शव का पंचायत नामा भरते समय मृतक के सर पर काला व कत्थई रंग की धारी धार टोपी व कत्थई रंग का मोफलर व नीला सफेद चेक दार सर्ट महरुन रंग का धारी धार फुल बाह का स्वेटर तथा स्लेटी रंग का पैंट जिसमे नीले रंग का बेल्ट व काले रंग की अन्डरवियर जो सड गल गई है जिस पर अमूल लिखा है व दाहिने पैर मे काले रंग का मोजा व काले रंग का जूता जिसपर अग्रेजी मे स्पोर्ट लिखा है तथा दाहिने हाथ में राकेश वर्मा का गोदना लिखा होना पाया गया । जिससे यह प्रतित होता है उक्त मृतक हिन्दु समुदाय का व्यक्ति है । अगर किसी को उक्त मृतक के सम्बंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो थानाध्यक्ष रामगाव के मोबाइल न० 9454402983 व उप नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह के मोबाइल न० 9450883330 पर सूचित करें ।
*आपका साथ न्यूज़ के साथ कैलाश नाथ राना की रिपोर्ट*




Comments