बाइक व कार की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत व तीन बुरी तरह जख्मी
- Feb 12, 2019
- 1 min read
बंडा / शाहजहांपुर
बंडा थाना क्षेत्र के ढका मोड़ पिपरिया के पास आज सुबह करीब 8:00 बजे बाइक व कार की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व एक महिला समेत दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए । मृतिका सुमनलता पत्नी राज बहादुर सिंह उम्र 40 वर्ष व सुमित नरेश चंद्र उम्र 22 वर्ष रुचि पति संजय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ढुकुरी बुजुर्ग की थी इस भयानक टक्कर में रुचि व सुमित बुरी तरह घायल हो गए उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया।
मृतिका अपने गांव से अपनी बहू के साथ बहू के मायके बनिहार हरगांव जिला सीतापुर को जा रही थी बंडा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी । कार चालक भी बुरी तरह घायल हो गया उसे भी बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। कार चालक व कार में बैठे अन्य 3 लोग शराब के नशे में धुत थे गाड़ी में मैजिक मोमेंट की बोतलें पड़ी मिली। कार चालक व कार में बैठे अन्य लोग खुटार सिल्हुआ मलिका के निवासी थे जो बरेली जा रहे थे । गाड़ी में बैठे अन्य तीन व्यक्ति सही सलामत बच गए । मौके पर बंडा पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ढका मोड़ पिपरिया पर अतिक्रमण होने के कारण इधर उधर के वाहन दिखाई नहीं पड़ते जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं ।
🖋 राजीव कुमार कुशवाहा पत्रकार बंडा ( आपका साथ न्यूज़ ) 🖋






Comments