आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन ने कंबल का वितरण किया।
एनजीओ के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकदास कुशवाहा का जन्मदिन समाज सेवा कर मनाया गया।
शाहजहांपुर। जलालाबाद तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों को हर वर्ष कम्बलों का वितरण कर रहा है। इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने दिनांक 20 दिसंबर 2020 को ग्राम मोहनपुर ग्राम पंचायत लहसड़ी पोस्ट नया गांव महसूलपुर थाना व तहसील जलालाबाद में कम्बलों का वितरण किया गया। आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन संस्था ने तय किया है की जितने भी फाउंडर मेंबर है वो अपना जन्मदिन समाजसेवा कर मनायेंगे, 20 दिसंबर 2020 को संस्था के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालकदास कुशवाहा जी का जन्मदिन है। इस लिए संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर 50 गरीब असहाय लोगों को कम्बल का वितरण कर जन्मदिन मनाया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार जलालाबाद धीरेश सिंह ने संस्था की तरफ से कम्बलों का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भट्टा व्यवसायी वीरन पाठक ने की और कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक विपिन अग्निहोत्री किया। संस्था के सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, सदस्य एवं सहयोगी नौशाद खान, रामवीर भोजवाल, मुलायम सिंह, हरेराम सिंह गुर्जर पूर्व प्रधान, रूम सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments