top of page
© Copyright

जरियनपुर में बड़े धूमधाम से मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

Writer's picture: aapkasaathhelplinefoundationaapkasaathhelplinefoundation

शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा)


महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती ग्राम जरियनपुर मिर्जापुर में स्थित रूम सिंह के गेस्ट हाउस में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य वक्ताओं ने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर समाज से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

जयंती समारोह की अध्यक्षता जगदीश चंद्र बौद्ध ने की तथा संचालन नरेंद्र बौद्ध ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रवक्ता राम प्रकाश (बदायूं)

विशिष्ट अतिथि के रूप में यदुवीर सिंह यादव, ब्रह्माकुमार बौद्ध ,राम दिनेश बौद्ध ,अध्यापक नरेंद्र बौद्ध,भगवान शंकर, रवि कमल, राम रतन वर्मा, अंशिका यादव , जिला पंचायत सदस्य रवीशपाल कुशवाहा, डॉक्टर सत्यदेव बौद्ध , प्रेमपाल सिंह बौद्ध, लाल सिंह प्रधान, किशन लाल बौद्ध ने की संबोधित किया।

वक्ताओं ने ज्योति राव जी के मौलिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया 19वीं सदी व्यवस्था हिंदू धर्म की एक सम्यक समीक्षा का विकास किया।उन्होंने पुष्ट किया कि शूद्रों और अति शूद्रों (अछूतों ) की इस धरती पर आने के बाद ब्राह्मणों ने एक शोषण मूलक जाति व्यवस्था की रचना और अत्यंत भ्रांत मिथकों और धर्म ग्रंथो से इस व्यवस्था का पक्ष पोषण किया। प्रबुद्ध अंग्रेजी शासन ने ब्राह्मणों के इस दसता से स्वयं को मुक्ति के लिए जन समुदाय को अवसर दिया। फूले ने इसके साथ ही उच्च शिक्षा को समर्थन देने अथवा ब्राह्मणों अधितस्थ अधिकारियों पर ही निर्भरता के लिए ब्रिटिश नौकर शाही की आलोचना की। उन्होंने विदेशी शासन की आर्थिक नीतियों को भी आलोचना की जो निर्धन किसानों के हित के प्रति कुल थी। कृषि क्षेत्र की दशा सुधारने के लिए उन्होंने अनेक समाधान सुझाए शोषण समाज व्यवस्था के स्थान पर पहले व्यक्तिगत रास्ता और समानता को सिद्ध हाथों पर पूरे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज की स्थापना चाहते थे।हिंदू धर्म के स्थान पर एक सार्वभौमिक धर्म की प्रतिष्ठा जीवन का अभीष्ट था। कार्यक्रम का आयोजन एवं व्यवस्था रूम सिंह कुशवाहा , डॉक्टर सुबोध कुशवाहा, हर्षवर्धन बौद्ध ,रिंकू बौद्ध ,राहुल बौद्ध पहरुआ ,आर पी बौद्ध,रजनीश नंदवंशी,उदय राज यादव, नितेश कुशवाहा, आसाराम प्रधान राजेरायपुर, रामराज बौद्ध,विजय वीर कुशवाहा आलमगंज, सुमित कुशवाहा बीज भंडार मिर्जापुर,ने किया।

20 views0 comments

Commentaires


bottom of page