शाहजहांपुर। जलालाबाद आज़ादी का अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को होमगार्ड के जवानों ने डाक बंगला में एकत्रित होकर कम्पनी कमांडर होमगार्ड नेम पाल सिंह के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमे देशभक्ति के गानों एव भारत माता की जय, वन्देमातरम ,ऐ मेरे बतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी गानों पर हांथो में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के जज्बे में झूमते दिखे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेता मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने भी रैली में प्रतिभाग किया, ग्राम पंचायत गुलड़िया के प्रधान डॉ. उमेश कुशवाहा, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज प्रबंधक पंकज सक्सेना, आदि लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
top of page
bottom of page
Comments