top of page
© Copyright

संत गाडगे सेवा समिति द्वारा संत गाडगे महाराज की शोभायात्रा निकाली गई

संत गाडगे जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए: उपेन्द्र पाल सिंह



(देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा)



शाहजहाँपुर। समाज सुधारक संत गाडगे जी की जयंती पर संत गाडगे सेवा समिति के द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सपा नेता उपेन्द्र पाल सिंह ने शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उन्होंने कई अन्य कार्यक्रम में शामिल होकर गाडगे महाराज पर अपने विचार व्यक्त किये।


हनुमतधाम के पास से संत गाडगे सेवा समिति द्वारा संत गाडगे महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान उनके तमाम अनुयायी उपस्थित रहे। उपेन्द्र पाल सिंह भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में तमाम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके बाद बहादुरपुर पट्टी गांव में संत गाडगे आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में उपेन्द्र पाल पहुंचे जहां उन्होंने संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा जीएफ बॉयज होस्टल में भी छात्रों के साथ उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि भले ही घर का बर्तन बिक जाए, रोटी हाथ में लेकर खाना पड़े, लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। शोभायात्रा कार्यक्रम के आयोजक रामलड़ैते कनौजिया ने कहा कि संत गाडगे सर्व समाज के महापुरुष के साथ संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के राजनैतिक गुरु भी हैं।

इस मौके पर रामवीर कनौजिया, विशुनदयाल कनौजिया, अजय कनौजिया, प्रसून कुमार, बीआर भारती, राजकिशोर कनौजिया, सुबोध कनौजिया आदि लोग मौजूद थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page