कुसुम नीरज मिश्रा को सपा बना सकती है जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
- aapkasaathhelplinefoundation
- May 7, 2021
- 1 min read
सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में ब्राह्मण कार्ड खेल सकती है।
देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद आये नतीजों के बाद सभी राजनीतिक दलों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए गोटियां बिछानी शुरू कर दी है। काँट द्वितीय से समाजवादी पार्टी से जीतने बाली कुसुम नीरज मिश्रा को अपना प्रत्याशी बना सकती है। कुसुम मिश्रा के पति नीरज मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है। वह पूर्व विधायक राजेश यादव सहित सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के काफी करीबियों में गिने जाते है। जिससे आंकलन लगाया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण कार्ड खेलकर कुसुम मिश्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बना सकती है।
Comments