top of page
© Copyright

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने अनुराग मिश्रा "राजू" पत्रकार को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

Writer's picture: aapkasaathhelplinefoundationaapkasaathhelplinefoundation



देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा


शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी में प्रबुद्ध सभा सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने राजू मिश्रा पत्रकार को सपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने राजू मिश्रा पत्रकार को माला पहनाकर सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा।जहां पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज दोपहर 3 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय का आगमन शाहजहांपुर के स्वागत ढाबा पर हुआ जहां पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हो गये जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी स्वागत ढाबा पर रुकी वैसे ही कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं से स्वागत करना शुरू कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत ढाबा पर कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू किया जहां पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने राजू मिश्रा पत्रकार को सदस्यता ग्रहण करवाई और कहा कि समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों का हमेशा सम्मान किया है और ब्राह्मणों का सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा मनोज पांडेय ने राजू मिश्रा पत्रकार को सदस्यता ग्रहण करवाते हुए कहा की राजू मिश्रा के समाजवादी पार्टी से जुड़ने से जिले में पार्टी को और मजबूती प्रदान होगी।

वहीं जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि राजू मिश्रा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार है।पार्टी में राजू मिश्रा का स्वागत है।तथा पार्टी आशा करती है कि वह पार्टी के साथ निस्ठा और ईमानदारी से समर्पित रहेंगे तथा पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।राजू मिश्रा का समाजवादी पार्टी से जुड़ना कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष की बात की बात है।

राजू मिश्रा पत्रकार के पार्टी में जुड़ने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति उपेंद्र पाल, प्रदीप तिवारी पिंटू ,प्रदीप पाण्डेय,श्याम जी शुक्ला

एमएलसी संजय मिश्रा व पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, प्रदीप तिवारी पिंटू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति उपेंद्र पाल,रिजवान अहमद, संजय मिश्रा एमएलसी, गोपाल अग्निहोत्री, रूपेश पांडेय,भूपेन्द्र सिंह, रजनीश मिश्रा, रजत तिवारी, कैलाश मिश्रा जीतू पाण्डेय, कमलेश यादव, सचिन मिश्रा अमन मिश्रा, खूबी पाठक, अमन पाण्डेय, वेदांत दीक्षित, बिरजू मिश्रा, शुभम मिश्रा, सौमित्र यादव, अंशुल भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

50 views0 comments

Comentarios


bottom of page