top of page
© Copyright

मिर्जा फिरोज बेग अध्यक्ष एव इंद्रभान 'वीनू' बने महामंत्री कटरा में उपजा की तहसील इकाई का हुआ गठन।


यूपी जर्नलिट्स एसोसिएशन ने चार ब्लाक खंड के अध्यक्ष भी नियुक्त किये।



देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा


शाहजहांपुर। जनपद में यूपी जर्नलिट्स एसोसिएशन का करवा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। जिले के साथ तहसील और अब ब्लाक स्तर पर भी संगठन मजबूत स्थिति में खड़ा हो रहा है। इसी क्रम में उपजा की तहसील तिलहर की इकाई का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मिर्जा फिरोज बेग को अध्यक्ष व इंद्रभान सिंह वीनू को तहसील महामंत्री चुना गया। अजय प्रताप टीटू को तहसील तिलहर का संयोजक बनाया गया।



मीरानपुर कटरा स्थिति पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उपजा जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष की अनुमति से जिला महामंत्री ने तहसील इकाई की घोषणा की। जिसमे लोकेश आर्या को तहसील इकाई संरक्षक, पुनीत गुप्ता को सामाजिक संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार फिरोज बेग को अध्यक्ष, इंद्रभान सिंह वीनू को महामंत्री, अनुराग अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में प्रकाश गंगवार, सुखलाल वर्मा, रोहित सिंह, अजीत शर्मा, सचिव के रूप में अनुज कुमार सिंह, अनुज त्रिपाठी, दीपक सिंह तोमर, धर्मपाल सिंह, राजीव यादव को मीडिया प्रभारी, सूर्यकांत मिश्रा को संगठन मंत्री चुना गया। इसी तरह नीरज, इमरान, राम किशोर गंगवार, हिमांशु रजक को तहसील कार्यकरणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा दीपक राठौर को खुदागंज ब्लाक अध्यक्ष, विष्णुदयाल गुप्ता को जैतीपुर अध्यक्ष, कुनेंद्र पाल को निगोही ब्लाक अध्यक्ष तथा शशिकांत शुक्ला को महांमत्री, अमुक सक्सेना को तिलहर ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अरविंदर त्रिपाठी ने किया तथा सभी का साभार जिला सचिव पंकज गुप्ता ने जताया।

इस मौके पर जिला कार्यकरणी संरक्षण पत्रकार धनंजय बाजपेयी, सामाजिक संरक्षक संजय अग्रवाल, शहनवाज खां, विशेष आमंत्रित सदस्य नरेंद्र सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सिंघल, अनुराग राजू मिश्रा, अनुराग मिश्रा, नासिर अली, अभिनव प्रताप, अजीत मिश्रा, संतोष उपाध्याय, अंकित जौहर, अभिषेक चौहान, फरीद अंसारी आदि पत्रकार मौजूद थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page