शाहजहांपुर। यूपी जर्नलिट्स एसोसिएशन द्वारा अब तहसील स्तर पर संगठन का गठन किया जा रहा है। इस कड़ी में जलालाबाद तहसील में उपजा का गठन करते हुए संजीव गिहार को तहसील अध्यक्ष तथा विमल गुप्ता को तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया।
जलालाबाद के वरिष्ठ पत्रकार विकास चंद्र गुप्ता के आवास पर आयोजित उपजा की बैठक में जिलाध्यक्ष अभिनय कुमार गुप्ता ने तहसील इकाई का गठन करते हुए संजीव गिहार को अध्यक्ष, विमल गुप्ता को महामंत्री, धीरज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अजीत मिश्रा को संगठन मंत्री, अनूप गुप्ता, प्रियंका गुप्ता को उपाध्यक्ष, राघव गुप्ता को मीडिया प्रभारी, हरीश गुप्ता, देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा को संरक्षक, अमित परमार को विधि सलाहकार नियुक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष उजपा के जिला इकाई संरक्षक अनुजदेव गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य अनुराग पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता, जिला महामंत्री रोहित यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक द्विवेदी, जिला सचिव अरविंद त्रिपाठी, जिला सचिव पंकज गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अनुराग मिश्रा राजू, जिला कार्यकरणी सदस्य अंकित जौहर, विकास चंद्र गुप्ता आदि ने नवगठित तहसील इकाई के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी और साथ ही संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास चंद्र गुप्ता ने की तथा संचालन अरविंद त्रिपाठी ने किया।
Comments