top of page
© Copyright

महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का ड्रामा रचा।


देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छेड़छाड़ से पीड़ित महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का ड्रामा रचा। जिससे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति की गैर मौजूदगी में जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। वह कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है पर सुनवाई नही हो रही है। जिससे परेशान होकर आज महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। फिल्हाल पुलिस पीड़ित महिला के मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है।



थाना सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने बाली पीड़ित महिला ने अपने जेठ मनोज यादव पर जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि रात में सोते समय जेठ मनोज यादव ने उसे दबोच लिया और जोर जबरदस्ती करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो घर के सभी लोग आ गए। मनोज यादव ने महिला को जान से मरारने की धमकी दी। विरोध करने पर ससुराल वालों ने पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत थाने पर की। सुनवाई न होने पर न्याय के लिए सदर थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने महिला रिपोर्ट दर्ज नही की। परेशान होकर आज पीडित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिस पर पुलिस कर्मी ने उसे रोक लिया। इस मामले पर एसपी सिटी का कहना है कि पीड़ित महिला के मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।


 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page