top of page
© Copyright

भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान सभी परेशान : सपा नेता उपेन्द्र पाल सिंह







ब्रजलाल कुमार कृष्णा


शाहजहांपुर/पुवायां। कृषि विधयेक, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शाहजहांपुर की समस्त तहसीलो में सपाइयों ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी क्रम में पुवायां तहसील में निर्वतमान प्रदेश सचिव व पुवायां विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यक्ताओं ने कृषि विधयेक, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर पुवायां विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान, जवानों के अलावा हर समाज और वर्ग का व्यक्ति परेशान हैं। सरकारों के जनविरोधी निर्णयों के कारण हर व्यक्ति का जीना दूभर है। योगी जी नौजवानों को रोजगार देने में असफल है, जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तब से रोजगार के अवसर ही खत्म कर दिए गए। केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि विधयेक पास करवा दिया। दोनों सरकार मिलकर पूरे देश को बर्बाद करने में तुली हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी उन्हें उनके मंसूबों में कामयाब नही होने देगी। हर स्तर पर सरकार के जनविरोधी फैसलों के विरोध किया जायेगा।


विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के मुद्दे पर असफल है। यूपी में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोग इनके विशेष टारगेट पर हैं। आये दिन ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रह हैं। प्रदेश असुरक्षित हाथो में है, अबकी बार पूरा ब्राह्मण समाज सपा के पक्ष में खड़ा है।

सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश का हाल बेहाल है, योगी और मोदी मिलकर देश और प्रदेश का बंटाधार करने में लगे हैं।

तत्पश्चात उपेन्द्र पाल सिंह ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पुवायां को दिया गया। इस मौके पर सर्वेश मिश्र, हिमांशु बाजपेयी, मिश्री लाल पटेल, सचिन दीक्षित, पंडित गौरव गौतम, सोनू यादव, सुमित दीक्षित, शोभित अग्रवाल, विकास मिश्र, विपिन यादव, प्रसून कुमार, आनंद शुक्ला, प्रमेन्द्र कुमार, रामनरेश, अंकुर गुप्ता, रामप्रकाश शुक्ला, बलविंदर सिंह, दिनेश कुमार, मोनू मिश्रा, विवेक मिश्रा, अर्जुन यादव, भानु मिश्रा, छत्रपाल यादव, सुबोध कनौजिया, सुदर्शन पासी, मोनू इदरीसी, मोहम्मद आरिफ समेत आदि लोग मौजूद थे।


 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page