top of page
© Copyright

जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी घोषित करने की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद

Writer's picture: aapkasaathhelplinefoundationaapkasaathhelplinefoundation



देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा




शाहजहांपुर जलालाबाद। प्रदेश के ब्राह्मणों का समर्थन हासिल करने के लिए कुछ समय पहले सपा, बसपा और कांग्रेस द्वारा भगवान परशुराम को लेकर दिए गए बयानों के बाद इस मामले में अब भाजपा भी सक्रिय हो गई है। इसी को लेकर भगवान परशुराम राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय संयोजक तथा प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सुनील भारद्वाज भराला के निर्देश पर संग़ठन से जुड़े कई जनपदों के जिलाध्यक्षो की टीम ने नगर के परशुराम मंदिर सहित उनसे जुड़े कई स्थलों का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों की टीम ने स्थानीय लोगो व साधु संतों से मिलकर भगवान परशुराम से जुड़े स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण करने वाली टीम में जनपद लखीमपुर के जिलाध्यक्ष तथा संगठन के अवध व ब्रज प्रांत के प्रभारी सर्वेश मिश्रा, जनपद शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी मिश्रा, मुरादाबाद जनपद के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा के अलावा गौतम शर्मा, उत्तम अग्निहोत्री, महेश शुक्ला समेत कई पदाधिकारी शामिल थे। इन पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम मंदिर, उबरिया मंदिर तथा जंदग्नि आश्रम के अलावा रामताल व जंमदग्नि झील का निरीक्षण किया और महंत सत्यदेव पाण्डेय समेत कई नगरवासियों से जानकारी हासिल की। सर्वेश मिश्रा ने बताया कि उन लोगो की टीम को भगवान परशुराम मंदिर व उनसे जुड़े सभी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। हालाँकि उन्होंने यह नही बताया कि इसके बाद आगे की क्या योजना है। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने स्थानीय कमेटी की ओर से भगवान परशुराम की इस नगरी का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखे जाने, मंदिर व उसके आसपास के स्थलों का विकास कराए जाने, रामताल में भगवान परशुराम की एक सौ एक फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराए जाने संबंधी मांग पत्र राष्ट्रीय संयोजक को भिजवाया है। सूत्रों की माने तो ब्राह्मणों का समर्थन पाने को कुछ समय पहले सपा, बसपा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की थी वही कांग्रेस सोशल मीडिया पर ब्राह्मण चेतना परिषद के नाम से प्रदेश भर में मुहिम चलाकर ब्राह्मणों को एकजुट करने के लगी हुई है इसको लेकर सजग हुई भाजपा ने इस मुहिम के काट के प्रयास तेज कर दिए है।

37 views0 comments

Comments


bottom of page