आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन ने बृद्धा आश्रम वनतारा शाहजहांपुर में 94 बृद्ध महिला पुरुष को कपड़े बांटे
- aapkasaathhelplinefoundation

- Mar 6, 2020
- 2 min read
आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन ने असहाय बुजर्गो को बृद्धा आश्रम में नये कपड़े बाँटकर होली की खुशियां मनाई।

आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा संबोधित करते हुए।

शाहजहांपुर आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन ने बृद्धा आश्रम वनतारा शाहजहांपुर में 94 बृद्ध महिला पुरुष को कपड़े बाटने का सराहनीय कार्य किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमन कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी एव विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा शर्मा जिला महिला कल्याण अधिकारी /महिला सशक्तिकरण अधिकारी उपस्थित रही। सभी अतिथियों को वृद्धाश्रम के मैनेजर ब्रह्मदेव ने बैच लगाकर सम्मानित किया।


वस्त्र वितरण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन संस्था ने अपनी टीम के साथ वृद्ध आश्रम में होली के शुभ अवसर पर बुजुर्ग लोगों को कपड़े बांट कर सराहनीय कार्य किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है जिला महिला कल्याण अधिकारी रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन संस्था की तरफ से होली के शुभ अवसर पर किया गया यह बहुत ही सराहनीय कार्य अन्य समाज सेवकों को भी इस तरह के कार्यक्रम को करना चाहिए ताकि पीड़ित लोगों की मदद हो सके।


आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने बताया कि आज बृद्धा आश्रम में 45 महिला को साड़ी, लेडीज सूट, मैक्सी का वितरण किया गया और 49 पुरुष को धोती कुर्ता एव कुर्ता पैजामा का वितरण होली के शुभ अवसर पर किया गया श्री कुशवाहा ने अपनी संस्था के बारे में विस्तार से बताया कि हमारी संस्था का पंजीकरण 2018 में हुआ था तब से लगातार संस्था गरीब असहाय लोगो की मदद कर रही है। संस्था गरीब बच्चों के लिए परीक्षा कराकर छात्रवृत्ति का वितरण भी करती है सचिव ने बताया की संस्था के फाउंडर मेंबर अलग-अलग राज्यो से है संस्था ने तय किया की जो भी फाउंडर मेंबर जिस प्रदेश के निवासी है वहा पर अपनी टीम बनाकर सामाजिक कार्य करेगे हम उत्तर प्रदेश से है और जनपद शाहजहांपुर के निवासी है हमने अपनी टीम में कई समाजसेवियों को जोड़ा जो संस्था के कार्यो में संस्था का पूरा सहयोग करते है।

संस्था के सदस्य एव सहयोगी भट्टा मालिक वीरन पाठक ने बताया की गरीब असहाय लोगों की मदद करने का अगर लोग मन बना ले तो समाज की तस्वीर बदल जायेगी फालतू के खर्चो को रोककर सामाजिक संस्थाओ का सहयोग किया जा सकता है आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन लगभग हर महीने कोई न कोई सामाजिक कार्य करती रहती है। संस्था के युवा सदस्य समाजसेवी अवधेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि युवा वर्ग को सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए गरीबो और असहायों की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य सुधीर कुशवाहा. नौशाद खान गगन मिश्रा वृद्धा आश्रम के प्रबंधक ब्रह्मदेव आश्रम के सेवादार जसवंत सिंह रणधीर सिंह आदि लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





Comments