![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_a36ac9fa0a6241ee83ef66cfb9844d77~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg/v1/fill/w_356,h_267,al_c,q_80,enc_auto/035c28_a36ac9fa0a6241ee83ef66cfb9844d77~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg)
5 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धनुताल (रामलीला मैदान) कोंच जालौन में हुआ।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_723bc3727e4946c4a9d97289b203f6d6~mv2.jpg/v1/fill/w_360,h_493,al_c,q_80,enc_auto/035c28_723bc3727e4946c4a9d97289b203f6d6~mv2.jpg)
गरीब कन्याओं का सपना पूरा होते देखना सुखद अनुभव - उपजिला अधिकारी कोंच अशोक कुमार
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_ff3ae2eb80db4aad895c582779d59445~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg/v1/fill/w_360,h_270,al_c,q_80,enc_auto/035c28_ff3ae2eb80db4aad895c582779d59445~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg)
कोंच नगर के लोगों को भी इस तरह के कार्यक्रम करना चाहिए हम पूरा सहयोग करेगे। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता आनंद अग्रवाल
जालौन कोंच आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 5 जोड़ों का विवाह धनुताल रामलीला मैदान कोंच में कराया गया कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कोंच सरिता आनंद अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के द्वारा किये गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा की संस्था के लोगो ने हमसे सम्पर्क किया और इस कार्यक्रम में हमे आमंत्रित किया हमे इस शुभ अवसर पर आने का सोभाग्य प्राप्त हुआ इतना अच्छा कार्यक्रम संस्था की तरफ से किया जा रहा है बैंडबाजा घोड़ों पर सवार होकर बड़ी धूमधाम से 5 जोड़ों की बारात इस कार्यक्रम स्थल पर पहुँची ऐसा बिलकुल नही लग रहा की हम किसी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आये हमारे नगर के लोगों को इस तरह के कार्यक्रम करना चाहिए हम पूरा सहयोग करेगे।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_196151c3861f4953896d66b7919213a1~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg/v1/fill/w_360,h_270,al_c,q_80,enc_auto/035c28_196151c3861f4953896d66b7919213a1~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg)
उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा संस्था का यह सराहनीय कार्य है इस तरह के सामूहिक विवाह से फालतू का खर्च नही होता एक ही पंडाल में सभी का विवाह हो जाता है गरीब परिवार पर आर्थिक बोझ भी नही पड़ता।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_9818fd475ce042d68239c8a33ee38376~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg/v1/fill/w_360,h_270,al_c,q_80,enc_auto/035c28_9818fd475ce042d68239c8a33ee38376~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg)
कार्यक्रम के मुख्य अतिति राम गोपाल कुशवाहा समाज सेवी कानपुर ने संस्था की आयोजक टीम की सराहना की और कहा आप लोग ऐसे कार्यक्रम पूरे प्रदेश में करते रहे हमारा पूरा सहयोग रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह कुशवाहा कानपुर ने अपने विचार रखे और आयोजक टीम की सराहना की आपका साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक माधोगढ़ शिवराम कुशवाहा ने अपने विचार रखे। पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच शीस राम ने अपने विचार रखे। कोतवाल कोंच रवि कान्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_55dfb6673783468386d08f1af0fb1e0d~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg/v1/fill/w_360,h_270,al_c,q_80,enc_auto/035c28_55dfb6673783468386d08f1af0fb1e0d~mv2_d_3264_2448_s_4_2.jpg)
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण मौर्य, संस्थापक बालकदास कुशवाहा और संस्था के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने संस्था के बारे विस्तार से बताया।आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शुभम सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष यूपी वीर सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष एमपी लक्ष्मण कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात संजीव कुशवाहा एव राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य अवधेश प्रताप सिंह एव सुधीर कुशवाहा ने अपने विचार रखे।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_6fbac8f6fc5a47d1bb5e60e2c4b1cbff~mv2.jpg/v1/fill/w_360,h_198,al_c,q_80,enc_auto/035c28_6fbac8f6fc5a47d1bb5e60e2c4b1cbff~mv2.jpg)
इस दौरान सर्व समाज के 5 जोड़ोें का हिन्दू रीति के अनुसार विधि विधान से विवाह कराया गया। और सभी अतिथियों बारातियों जनातियो के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था की तरफ से की गई।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_375cb26160e0484ea27e0da012157ccc~mv2.jpg/v1/fill/w_360,h_270,al_c,q_80,enc_auto/035c28_375cb26160e0484ea27e0da012157ccc~mv2.jpg)
सामूहिक विवाह में आयोजक टीम ने लोगो से सहयोग लेकर गृहस्थी का सामान जो सभी 5 जोड़ों को दिया गया एक ही रंग और एक ही कम्पनी का सामान था। संस्था के द्वारा गैस चूल्हा, फ्रिज, कूलर, अलमारी, बेड, कुर्सी मेज, बक्सा, प्रेशर कूकर, 21 बर्तन कपड़े समेत जरूरी उपहार भेंट किये गये और सभी रस्मों को निभाते हुए 5 जाड़ो को विदा किया गया।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_8cff710f22bf471d956659509999936c~mv2.jpg/v1/fill/w_360,h_511,al_c,q_80,enc_auto/035c28_8cff710f22bf471d956659509999936c~mv2.jpg)
पत्रकार वार्ता में संस्था के राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने कहा गरीब कन्याओं का सपना पूरा होते देखना सुखद अनुभव है इस अवसर पर उपजिला अधिकारी कोंच का पूरा सहयोग मिला उन्होंने कोंच पुलिस को निर्देश दिये थे की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है। कोंच पुलिस का पूरा सहयोग मिला नगर पालिका परिषद की तरफ से पूरा सहयोग रहा और सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया कोंच की जनता का पूरा सहयोग मिला हमारी युवा टीम के मुखिया मोनू कुशवाहा की टीम ने दिन रात एक कर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम को बनाने के लिए सभी का ह्रदय से आभार कार्यक्रम में अन्य अधिकारीगण एव क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की कोंच नगर में काफी चर्चा है।
![](https://static.wixstatic.com/media/035c28_08d24f9aa36248b29e1d7313fc58b5a5~mv2.jpg/v1/fill/w_360,h_180,al_c,q_80,enc_auto/035c28_08d24f9aa36248b29e1d7313fc58b5a5~mv2.jpg)
Comments