राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है। लोग उन्हें प्यार से बापू भी कहते हैं।
- aapkasaathhelplinefoundation

- Oct 2, 2019
- 1 min read
अहिंसा को सबसे बड़ा हथियार बनाकर दुनिया को अपने विचारों का लोहा मनवाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज (2 अक्टूबर) 150वीं जयंती है। लोग उन्हें प्यार से बापू भी कहते हैं। यह उपाधि उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दी थी। बापू के जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने कहा था कि विनम्र तरीके से व्यवहार करके आप दुनिया को हिला सकते हैं। बापू का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। बापू ने अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को निकाल भगाया। महात्मा गांधी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। सभी देशवासियों को गाँधी जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ एव बधाई । B.D.KUSHWAHA





Comments