top of page
© Copyright

राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला कार्यकारिणी गठित, रामवीर कनौजिया जिलाध्यक्ष एवं सुबोध कनौजिया महामंत्री

Writer's picture: aapkasaathhelplinefoundationaapkasaathhelplinefoundation

राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला कार्यकारिणी गठित, रामवीर कनौजिया जिलाध्यक्ष एवं सुबोध कनौजिया महामंत्री बने, समाज को संगठित और सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य- दिनेश चौधरी




शाहजहांपुर। गुरुवार शाहजहांपुर जिले के रौसर कोठी स्थिति एस एम वी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित तमाम प्रदेशों में भ्रमण कर कार्यक्रम करने का उद्देश्य समाज को संगठित कर सशक्त बनाना है। इस दौरान कार्यक्रम को एलआईसी के विकास अधिकारी राजकुमार कनौजिया, राजकिशोर कनौजिया, बाबूराम भारती पूर्व प्रधान, मास्टर राम भजन लाल, संगठन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेशध्यक्ष तान्नया दिवाकर, प्रदेश महासचिव सुजीत चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ पीयूष चौधरी, जिलाध्यक्ष कानपुर विनोद कनौजिया, प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा, अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास संस्था संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु कनौजिया आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रामवीर कनौजिया को जिलाध्यक्ष, सुबोध कुमार कनौजिया को महामंत्री, गुरुदयाल कनौजिया, भगवन्नू कनौजिया, विवेक कुमार, बृजेश कनौजिया, राजीव कनौजिया को जिला उपाध्यक्ष, कमल भारती को जिला मंत्री, अजय कनौजिया संगठन मंत्री, अशोक कनौजिया महासचिव, अनित कुमार कनौजिया सचिव, विशाल कनौजिया कोषाध्यक्ष, राजकिशोर कनौजिया एड. जिला सलाहकार, राजेश कुमार वर्मा को प्रवक्ता एवं अरविंद चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित उपस्थित जनसमूह ने बधाई दी। रामवीर कनौजिया आयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन विष्णु कनौजिया ने किया एवं अध्यक्षता पूर्व प्रधान राम भजन लाल मास्टर साहब ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर केरावत के विधायक एवं राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष राम सनेही भास्कर, फूल सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

9 views0 comments

Comments


bottom of page