top of page
© Copyright

अस्पताल में फल वितरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मनाया गया जन्म दिन : जलालाबाद 

अस्पताल में फल वितरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मनाया गया जन्म दिन

जलालाबाद : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज नगर मंडल जलालाबाद एवं बदायूं चुनाव अधिकारी दर्जा राज्यमंत्री श्री सुभाष शर्मा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया जलालाबाद में गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को फल वितरित किए सभी भाजपा पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई के नेता व कार्यकताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर बीमार लोगों को फल वितरित कर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 69वें जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित कर उनके दीर्घायु होने की दुआ मांगी। अपनी क्रियाशीलता से समूची दुनिया में लोहा मनवाने वाले देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन है, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मंगलम गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीमारों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किये तथा प्रधानमन्त्री जी की लम्बी उम्र की दुआ मांगी। नगर अध्यक्ष कृष्ण मंगलम गुप्ता ने फल वितरण के बाद अस्पताल के क्रियाकलाप और संसाधनों का भौतिक सत्यापन भी किया, स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, दवा , साफ सफाई प्रत्येक बिंदु पर नजर डाली और सभी तरह की सुविधाओं को मरीजों तक मुहैया कराने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page