top of page
© Copyright

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित हुआ पुलिस रूट मार्च

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित हुआ पुलिस रूट मार्च*

✍✍📖📖⚖⚖ *कैलाश नाथ राना* बहराइच-चल रहे मोहर्रम तथा श्रीगणेश चतुर्थी त्यौहारों के दृष्टिगत आमजन में सुरक्षा को एहसास कराये जाने तथा त्यौहारों के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर क्षेत्र अन्तर्गत घण्टाघर से पीपल तिराहा तक पैदल रूट मार्च कर लोगों को शान्तिपूर्वक त्यौहार मनाये जाने का सन्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ मोटर साइकिल से गल्लामण्डी, सलारगंज, दरगाह शरीफ सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर आसन्न त्यौहारों के लिए रूट व्यवस्था तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों का जायज़ा लिया।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page