top of page
© Copyright

धनराजपुर मोड जरवलरोड के निकट रोडवेज बस की टक्कर मे महिला की दर्दनाक मौत

*धनराजपुर मोड जरवलरोड के निकट रोडवेज बस की टक्कर मे महिला की दर्दनाक मौत* ✍✍📖📖⚖⚖ *रिपोर्ट-कैलाश नाथ राना*

जरवल रोड थाना अंतर्गत बृहस्पतिवार को शाम करीब 6:30 मोटरसाइकिल सवार वापस अपने घर जा रहे थे तभी लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनराजपुर मोड़ के निकट मोटरसाइकिल के सामने अचानक गोवंश आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल सवार महिला जमीला खातून उम्र 40 वर्ष पत्नी इस्माइल मंसूरी निवासी कटरा उत्तरी जरवल कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गई तभी विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस में महिला को रौंद दिया जिससे महिला का सर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। तत्काल सूचना पर पहुंची जरवल रोड पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page