मृत्युंजय कुशवाहा को रालोसपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी सिवान बिहार
- aapkasaathhelplinefoundation

- Aug 28, 2019
- 1 min read
मृत्युंजय कुशवाहा का रालोसपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी। सिवान

सिवान बिहार :- रालोसपा के पूर्व युवा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुशवाहा को रालोसपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशा पर सुचना तकनीकी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई० रौशन राजा ने मृत्युंजय कुशवाहा को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। बताते चलें कि मृत्युंजय कुशवाहा सिवान जिला का रालोसपा का सक्रिय युवा नेता है उन्होंने 2014 से ही रालोसपा के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं सबसे पहले उन्हें छात्र जिला प्रधान महासचिव बनाया गया था। इसके बाद वो लगतार आगे बढ़ते चले गए।

छात्र रालोसपा जिला अध्यक्ष के पद पर भी काम कर चुके हैं छात्र जिला अध्यक्ष बनने के बाद उने युवा कमेटी में जगह मिला और युवा कमेटी में उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सुचना तकनीकी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए। मृत्युंजय कुशवाहा को प्रदेश महासचिव बनाया गया हैं। उन्होंने कहा की इसके लिए मैं आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, और मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उसका निर्वाहन निष्ठा पूर्वक करूँगा।




Comments