top of page
© Copyright

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं,दिये निर्देश

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं,दिये निर्देश महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें : भारती

ree

एस.पी.तिवारी/शहनवाज गौरी लखीमपुर-खीरी।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती शशिबाला भारती अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी पहुंचकर कलेक्ट्रेट स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई एवं महिला अपराधो की समीक्षा की।उन्होनें महिला फरियादियों की एक-एक कर फरियाद सुनी और मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होनें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी महिला के साथ होने वाली मारपीट एवं उत्पीड़न को गंभीरता से लिया जाय और उत्पीड़न करने वालों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।आज महिला जनसुनवाई में प्राप्त 10 प्रकरणों के सम्बन्ध में मा0 सदस्य ने कहा कि कानून के तहत कोई भी पुरूष किसी महिला के साथ मारपीट एवं उत्पीड़न नही कर सकता है इसलिए सम्बन्धित अधिकारी इस बात पर विशेष ध्यान दे और जिस विभाग द्वारा महिला उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक एवं समय से नही किया जायेगा।उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।जनसुनवाई के बाद उन्होनें पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम से शिष्टाचार भेंट की और महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्परता के साथ कार्यवाही कराने के लिए अनुरोध किया।इसके उपरांत श्रीमती भारती ने राजापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर मिली। जिसपर उन्होनें प्रसन्नता जाहिर की।इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर डॉ0 अरूण कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी (पुलिस) विजय आनन्द, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, महिला थाना की एस0आई0 मधु ठाकुर सहित महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page