लखनऊ राजभवन में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 17 नए चेहरे शामिल किए गए 5 मंत्रियो का प्रमोशन हुआ।
- aapkasaathhelplinefoundation

- Aug 21, 2019
- 1 min read
लखनऊ राजभवन में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 17 नए चेहरे शामिल किए गए 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है।

सबसे पहले शपथ लेने वालों में महेंद्र सिंह रहे, उनके बाद सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. इनके बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. वहीं नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रविन्द्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली. इनके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरुप शुक्ला, विजय कश्यप, गिरज सिंह धर्मेश, लखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.




Comments