भाजपा के सदस्यता अभियान में चैयरमेन पति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
- aapkasaathhelplinefoundation

- Aug 18, 2019
- 1 min read
भाजपा के सदस्यता अभियान में चैयरमेन पति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष पति देवन्द्र प्रताप ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए गोला विधायक अरविंद गिरी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

संजय शर्मा/एस.पी.तिवारी मैलानी-खीरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान 2019 के संगठन पर्व अंतर्गत गोला विधानसभा के विधायक अरविंद गिरी,भाजपा नेता सुरेंद्र मिश्रा एवं आनंद मौर्या के नेतृत्व मे आदर्श नगर पंचायत के सच्चिदानंद धर्मशाला परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया।सदस्यता अभियान के अंतर्गत मैलानी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सत्यवती देवी के पति देवेंद्र प्रताप को गोला विधानसभा के विधायक अरविंद गिरी के द्वारा भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। अरविंद गिरी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पति के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नगर में और भी विकास कार्य होंगे व नगर में भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत स्थिति में हो जाएगी।सदस्यता अभियान के तहत नगर के जाने माने प्रतिष्ठित व्यवसाई राजेश गोयल,हनुमान प्रसाद बंसल,सहित काफी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा,भाजपा नेता विजेंद्र मित्तल,राकेश अरोड़ा,नीरज बाजपाई ,रूपराम राठौर,अरविंद गोयल,टीटू जोहरी,आसमा बानो,गोपाल श्रीवास्तव,जेपी तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Comments