देह व्यापार रैकेट का खुलासा,मुख्य संचालिका सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार
- aapkasaathhelplinefoundation

- Aug 11, 2019
- 1 min read
देह व्यापार रैकेट का खुलासा,मुख्य संचालिका सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार

एस.पी.तिवारी/नित्यानंद बाजपेयी लखीमपुर-खीरी।उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध व अनैतिक कृत्यों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज 11 अगस्त 2019 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा देह व्यापार करते हुए मुख्य संचालिका सहित 03 महिलाओं व 02 पुरुषों में अमित पुत्र मुन्ना उर्फ नबी हुसैन निवासी ग्राम दतेली थाना हैदराबाद जनपद खीरी,मोनिस पुत्र मुन्ना उर्फ नबी हुसैन निवासी ग्राम दतेली थाना हैदराबाद जनपद खीरी व 03 महिलाओं सहित कुल 05 अभियुक्तों को ग्राम गांधीनगर थाना हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अमित व मोनिस उपरोक्त के द्वारा इन महिलाओं के लिये लाने - ले जाने का काम किया जाता है, जिनके कब्जे से एक मोटर साइकिल बरामद की गयी है।




Comments