top of page
© Copyright

सिविल बार एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मोहम्मदी

सिविल बार एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ree

आशाराम सैनी/एस.पी.तिवारी मोहम्मदी-खीरी।सिविल बार एसोसिएशन द्वारा अपर सत्र न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण का प्रारंभ दोपहर एक बजे अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र पाल सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परशुराम तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट उरूज फातिमा व उपजिलाधिकारी स्वाती शुक्ला ने अलग अलग प्रजाति के पौधे लगाकर किया। 2 बजे कार्यक्रम में मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने भी पहुच कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अमलताश, सेमल, बकेना, आंवला, शीशम आदि कई प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला, महामंत्री रईस अहमद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेशचंद दीक्षित, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, रामखिलावन मिश्रा, छोटेलाल शर्मा, कमल गुप्ता, मानस त्रिवेदी,धीरेश प्रताप सिंह, अनिल पाण्डेय, मनोज दीक्षित, सुरेश तिवारी, मुनेश मिश्रा, रवि शुक्ल, इंदु शेखर मिश्रा, सुशील त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page