top of page
© Copyright

बाइक टक्कर से युवक की मौत,एक घायल फरधान-खीरी।

बाइक टक्कर से युवक की मौत,एक घायल

सतनाम सिंह/खुर्शीद आलम फरधान-खीरी।लखीमपुर-बेहजम रोड पर लीलाकुंआ के आगे कोढ़ैया चौराहे पर रोड पार करते समय एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए।दोनों घायलों को एंम्बूलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया,जहां एक की मौत हो गई। कोढ़ैया गांव का 35 वर्षीय कौशल कश्यप शुक्रवार की शाम गांव से रोड की तरफ आया था। बताते हैं कि वह रोड पार कर दूसरी तरफ जा रहा था, तभी लखीमपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।हादसे मे कौशल कश्यप और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को 108 एंम्बूलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान कौशल कश्यप ने दम तोड़ दिया।जबकि अंधापुर निवासी घायल बाइक सवार अनीस का का इलाज चल रहा है। डाक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page