समूह की महिलाओ को वितरित किये गये फलदार पेड़ निघासन-खीरी।
- aapkasaathhelplinefoundation

- Aug 9, 2019
- 1 min read
समूह की महिलाओ को वितरित किये गये फलदार पेड़

सोनू पान्डेय/चमन सिंह राणा निघासन-खीरी।विकास खण्ड की ग्राम पंचायत में केंद सरकार द्वारा चलाये गये वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को ग्राम प्रधान ने वितरित किये छाया व फलदार पेड़। ग्राम पंचायत ढखेरवा खालसा के प्राथमिक विद्यालय के प्रागंड में केंद सरकार की वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान 2019 के तहत ग्राम प्रधान मनोज पान्डेय ने ग्राम सभा में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को आम अनार अमरूद नीबू बेल के पेड़ वितरित किये गये और ग्राम प्रधान ने समूह की महिलाओ से कहा की ये पेड आप अपने आस पास लगाये ताकि पर्यावरण का संतुलन ठीक हो सके।इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक श्रीराम,प्रशांत पान्डेय,त्रिजुगी नरायण,हनीफ खां,नजाबू,हेम कुमारी पंच,आरती,चाँदनी,शबनम,ज्योति आदि समूह की महिलाये मौजूद रही। उधर विकाशखंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत लखाही में ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश राना एडीओ राम औतार ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश ग्राम प्रधान राकेश वर्मा ने भी प्राथमिक विद्यालय लखाही में वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को पर्यावरण बचाने हेतु फल एवं छायादार पेडो को वितरित किया।इस दौरान समूह की सैकड़ो महिलाये मौजूद रही।




Comments