top of page
© Copyright

भारत के 7 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्टरिपोर्ट- देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा/ कैलाश नाथ राना

भारत के 7 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

ree

रिपोर्ट- देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा/ कैलाश नाथ राना अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में भोपाल, सीहोर समेत 29 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। महाराष्ट्र में अब तक 2.5 लाख और कर्नाटक में 26 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया। दोनों राज्यों में बाढ़ राहत कार्यों के लिए 1 हजार सैन्यकर्मी तैनात हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तो वहीं केरल में भी स्थिति काफी गंभीर है। कर्नाटक में भारी बारिश के कारण 15 जिलों में बाढ़ के हालात बन चुके हैं। बाढ़ में अब तक मरने वालों की संख्या 7 हो चुकी है। कृष्णा और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई जगहों पर रेल और सड़क का संपर्क टूट गया है तो वहीं महाराष्ट्र के महाबलेश्वर ने लगातार दूसरे साल बारिश के मामले में मेघालय के चेरापूंजी को पीछे छोड़ दिया। इस साल 1 जून से 6 अगस्त तक महाबलेश्वर में 5755 मिमी बारिश हुई। वहीं सबसे ज्यादा बारिश के लिए मशहूर चेरापूंजी में 5184 मिमी बारिश हुई यानी महाबलेश्वर से 571 मिमी कम।इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है यही नहीं देश के बाकी सभी स्थानों पर मॉनसून बना रहेगा।

 
 
 

Recent Posts

See All
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लेफ्टओवर हाउसहोल्ड स्कीम के तहत की 62 गांवों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। (देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा) विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के 62 गांवों को विद्युत समस्या से निजात दिलाने...

 
 
 
शाहजहांपुर। कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मारी टक्कर चार की मौत, दो घायल

जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक कंटेनर ट्रक ने सामने से आ...

 
 
 

Comments


bottom of page