सिवान डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन संस्था द्वारा महिलाओं को मोबाइल चलाने का हुनर सिखाया जा रहा है।
- aapkasaathhelplinefoundation

- Aug 5, 2019
- 1 min read
सिवान :- बड़हरिया ब्लॉक के सुन्दरी गांव में नजर आ रही है इंटरनेट महिला साथी डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन संस्था द्वारा महिलाओं व लड़कियों को मोबाइल चलाने का हुनर सिखाया जा रहा है।

सिवान जिला के बड़हरिया ब्लॉक में मोबाइल चलाने का हुनर सीखा रही है इंटरनेट साथी टाटा ट्रस्ट और गूगल की पहल पर डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन संस्था द्वारा महिलाओं व लड़कियों को मोबाइल चलाने का हुनर सिखाया जा रहा है बड़हरिया ब्लॉक सुपरवाइजर मृत्युंजय कुमार प्रसाद ने बताया कि बड़हरिया ब्लॉक में कुल 32 इंटरनेट साथी है,जो आधुनिक दौर में महिलाओं के लिए मोबाइल का ज्ञान होना आवश्यक है जिसके लिए संस्था द्वारा नियुक्त इंटरनेट साथी सेवा कुमारी द्वारा गांव की 14 से 60 वर्ष की लड़कियों एवं महिलाओं को मोबाइल चलाना सिखा रही है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें, जिससे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपने जीवन को सरल और आसान बना सकें, महिलाओं से पूछताछ के दौरान देखा गया कि महिलाओं में एक उत्साह की लहर दौर उठी है




Comments