top of page
© Copyright

हरदोई तेरहवीं संस्कार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्वाजंलि अर्पित की





हरदोई --बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू के स्व0 पिता जी की तेरहवीं संस्कार में आज उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 महेन्द्र सिंह तथा पं0 सुनील भराला प्रभारी नगीना लोकसभा भाजपा उ0प्र0, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्याान एवं सहकारिता विभाग श्री उपेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, विधायक रजनी तिवारी, श्रीकृष्ण शास्त्री, राजा बक्श सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों सहित जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भी विधायक जी के आवास ग्राम देवनपुर जाकर उनके पिता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्वाजंलि आर्पित की उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर उप जिलाधिकारी बिलग्राम, खण्ड विकास अधिकारी मल्लावां, बिलग्राम, माधौगंज, ईओ मल्लावां व माधौगंज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट राजपाल सिंह हरदोई

Comments


bottom of page