top of page
© Copyright

जलालाबाद कुशवाहा छात्रावास में मानव उत्थान सेवा समिति की उपसमिति युवा बौद्ध मोर्चा का पद वितरण



जलालाबाद आज कुशवाहा छात्रावास में मानव उत्थान सेवा समिति की उपसमिति युवा बौद्ध मोर्चा का पद वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें युवा बौध्द मोर्चा संस्थापक कुश प्रताप सिंह बौध्द ने पद वितरण किया। जिसमें वीर प्रताप सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष तथा जितेन्द्र प्रताप सिंह को उपजिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आकाश सिंह कुशवाहा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया तथा कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह कुशवाहा को बनाया गया अमरदीप कुशवाहा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।




कार्यक्रम में शक्ति सिंह बजरंगी कुशवाहा पप्पू कुशवाहा को भी महत्वपूर्ण पदों का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमार बौद्ध ने की तथा वरिष्ठ अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ कुशवाहा रहे है।मुख्य अतिथि भंते जी ने कार्यक्रम में तथागत भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का दिशा निर्देशन राम दिनेश बौद्ध जी ने किया।



कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रावास के छात्र करन कुशवाहा अभिषेक कुशवाहा विजय कुशवाहा एवं संतोष कुशवाहा ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Comments


bottom of page