top of page
© Copyright

मध्यप्रदेश में बसपा विधायक रमाबाई ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है।






मध्यप्रदेश में बसपा विधायक रमाबाई ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है। रमाबाई ने कहा कि वो (भाजपा) सभी को ऑफर दे रहे हैं। जो पागल हैं सिर्फ वही उनके बहकावे में आएंगे। रामाबाई ने आगे कहा कि मुझे खरीदने के लिए मेरे पास कॉल आई थी, मुझे मंत्री पद और रुपये देने की पेशकश की गई थी पर मैंने मना कर दिया। वो एक विधायक के बदले में 50 से 60 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहे हैं।।बता दें कि प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह ने भी कांग्रेस में अंतर्कलह की ओर इशारा किया था। शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि भाजपा की संस्कृति खरीद-फरोख्त और जोड़-तोड़ की नहीं रही है और न ही इन तरीकों से सरकार गिराने में भाजपा विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस सरकार चलाए, हमारी रुचि सरकार गिराने में नहीं है।


कांग्रेस के अंतर्विरोध और उन्हें समर्थन करने वालों की वजह से सरकार गिर जाए तो अलग बात है और फिर इसमें भाजपा क्या कर सकती है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद से ही भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि कुछ कांग्रेसी विधायक उनके संपर्क में हैं।

Comments


bottom of page