NGO
- aapkasaathhelplinefoundation
- Dec 15, 2018
- 2 min read
उपेंद्र कुशवाहा को झटका रालोसपा के दो विधायकों एक एमएलसी ने लिया एनडीए में बने रहने का फैसला
बिहार रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायक और एक विधान पार्षद ने एनडीए में बने रहने का फैसला किया है। शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर ललन पासवान, सुधांशु शेखर कुशवाहा और संजीव श्याम सिंह ने रालोसपा पर दावा ठोंकते हुए उपेन्द्र कुशवाहा पर व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ने का आरोप लगाया है।
तीनों रालोसपा नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा पर स्वार्थ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। एमएलसी संजीव श्याम ने कहा कि हमलोग ही असली रालोसपा हैं। विधानमंडल में हम तीन ही पार्टी के सदस्य हैं और हम एनडीए में बने रहेंगे। जानकारी के लिए अवगत करादे कि रालोसपा के 1 सांसद 2 विधायक 1 एमएलसी पार्टी से अलग हो चुके है। अब केवल रामकुमार शर्मा सांसद बचे वह भी अलग हो गये तब राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के पास क्या बचेगा। बिहार में जनता दल यू में भी यही हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के साथ कोई नही गया।
उन्होंने कुशवाहा पर आरोप लगाया कि वो व्यक्तिवादी राजनीति करते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत कारण से एनडीए से अलग होने का फैसला किया। हम लोग पार्टी के सिंबल और ऑफिस पर दावा करते हैं और जरूरत पड़ी तो इसके लिए चुनाव आयोग जाएंगे।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद ने मीडिया से कहा पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मे आस्था व्यक्त करते हैं। जहां तक बात रही विधायकों और एमलसी कि तो यह अवसरवादी लोग हैं इनको ना विचारधारा से कोई मतलब हैं और ना ही जनहित से, यह सिर्फ निजी लाभ देखतें हैं।
Comments