top of page
© Copyright

डॉo सुनीता कुशवाहा का चयन डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक पद पर

Jun 23, 2019
1 min read

रिपोर्ट -देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा उत्तर प्रदेश


कृषि विज्ञान केंद्र बांका में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थापित डॉ सुनीता कुशवाहा का चयन डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रधान के पद पर हो गया है डॉक्टर सुनीता कुशवाहा की जन्म भूमि यूपी के शाहजहाँपुर है। और कर्म भूमि बिहार है। वर्ष 2014 में बांका में जॉइन किया था और आज वह किसानों के बीच अमिट छाप छोड़ कर प्रोन्नत के साथ जा रही हैं बांका जिला में मल्चिंग तकनीक पर किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता इस कार्य के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के 20 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है डॉक्टर कुशवाह ने बताया कि इस पद के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर से एकमात्र उनका ही चयन हुआ है उनके चयन पर विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है बांका जिला के किसानों ने उनके चयन पर हर्ष व्यक्त किया है गांव की महिला कृषक श्रीमती रिंकू देवी एवं विनीता देवी ने कहा कि मैडम ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है उनके सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता केंद्र के कर्मचारियों ने भी कुशवाहा को इस सफलता के लिए बधाई दी है व सुनीता कुशवाहा का कहना है कि बांका के लोगों की आभारी हैं जो प्यार और स्नेह हमें यहां के लोगों से मिला है वह अविस्मरणीय उनका कहना है कि वह सदैव किसानों के लिए निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी

Comments


bottom of page