top of page
© Copyright

aks

Writer's picture: aapkasaathhelplinefoundationaapkasaathhelplinefoundation

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को 17 राज्यों के लिए पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर राजस्थान में और थावरचंद गहलोत उत्तराखंड में चुनाव अभियान संभालेंगे। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

झडापिया गुजरात के नेता हैं वहीं गौतम पार्टी उपाध्यक्ष हैं। नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा तथा बसपा के संभावित गठबंधन से कठिन चुनौती मिलने की संभावना है। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव और अनिल जैन को क्रमश: बिहार और छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है। राज्यसभा सदस्य वी. मुरलीधरन और पार्टी सचिव देवधर राव को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बयान के अनुसार महेंद्र सिंह को असम तथा ओ. पी. माथुर को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। जपा ने कई अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना और सिक्किम शामिल हैं।


4 views0 comments

Comments


bottom of page