भारतीय संस्कृति का परिचय देते हुए जलालाबाद में तथागत बुद्ध की अनुयायी जापान एवं थाईलैंड की दोहरी नागरिकता प्राप्त #मिसेज विलय का स्वागत सरैय्या मोड़ पर गौतम बुद्ध उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने किया। इसके उपरांत मान सिंह कुशवाहा सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत के आवास पर विदेशी मेहमान विलय ताशिरो जी ने भोजन किया। उसके उपरांत लव कुश बाल विद्या मंदिर हरेवा में बच्चों को मेडिटेशन की शिक्षा प्रदान की।
मिसेज विलय ताशिरो इस समय भारत भ्रमण पर है एवं मूलतः थाईलैंड व वर्तमान में जापान में निवास कर रही है, भारत भ्रमण के अपने दौरे पर वो भारत के ग्रामीण अंचलों व विद्यालयों में भ्रमण कर लोगो को व छात्र छात्राओ को ध्यान साधना(मैडिटेशन) आदि की शिक्षा प्रदान कर रही है,
जिसके बल पर व्यक्ति अपना मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, एवं चारित्रिक स्वास्थ्य दुरुस्त रख सकता है,
विद्यालय में बच्चों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के तरीको को बताया गया, किस प्रकार बच्चे डिप्रेशन को कम कर सकते हैं और मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं, जलालाबाद के अपने भ्रमण के अंत मे याकूबपुर गंगा हॉस्पिटल में पत्रकारों से मुखातिब हुई एवं पुनः अपने प्रवास रूपापुर अपने मित्र विजय सिंह कुशवाहा के साथ प्रस्थान किया,
इस दौरान गौतम बुध मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा , प्रबंधक राम दिनेश कुशवाहा भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ कुशवाहा, रामवीर कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा,वीर प्रताप सिंह कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा ,कुश प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह कुशवाह, विश्वास गुप्ता, अंशुल सैनी, डॉ अनुराग गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Comentários