कैसरगंज (बहराइच) कैसरगंज के ग्राम कुण्डासर निवासी हिम्मत बहादुर सिंह का आज सुबह दस बजे निधन हो गया वे लगभग 80 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। कुण्डासर स्थित उनके आवास पर उनके अन्तिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों का तांता लगा रहा। उनका अन्तिम संस्कार आज अपराह्न तीन बजे कुण्डासर मे किया जायेगा।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिम्मत बहादुर सिंह बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के थे। समाजसेवा करना उनकी आदत मे शुमार था।श्री सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष तथा जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके है।वे भाजपा मे संगठन के विभिन्न पदो पर भी रहे तथा कुण्डासर के लगभग 40 वर्ष तक प्रधान भी रहे। एक बार उन्होंने एमएलसी का चुनाव भी लडा तथा वे कैसरगंज लोकसभा पालक भी रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष रूप मे उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनायी और हमेशा क्षेत्रीय समस्याओं के लिए लेकर लडाई लड़ते रहे। वे बार एसोसिएशन कैसरगंज के अध्यक्ष भी रहे।उनके निधन पर सासंद बृजभूषण शरण सिंह कैबिनेट मन्त्री मुकुट बिहारी वर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गंगाधर मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव, प्राचार्य नीरज वाजपेयी,अशोक कुमार सिंह,रामसतीश वर्मा,नरेन्द्र चौधरी, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, गौरव वर्मा एडवोकेट,,सी0पी0 सिंह,ओम प्रकाश पारीक, बादशाह सिंह,अवनीश सिंह, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिको ने शोक व्यक्त किया है।
*जर्ललिस्ट✍🏼*
*आपका साथ न्यूज़ के साथ कैलाश नाथ राना ब्यूरो चीफ बहराइच*
Comments