top of page
© Copyright

गोंडा के कटरा बाजार में युवा मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन





कटरा बाजार गोण्डा में युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दल मोदी को हटाने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन इस देश की जनता उनकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगी। कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने यहां के वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है। गुरूवार को उनके समर्थन में युवा मोर्चा की तरफ से जनसभा का आयोजन बीरपुर कटरा के एक निजी विद्यालय मे किया गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हिन्दुस्तान की सियासत को अपनी बपौती मानकर राजनीति कर रहे थे,मोदी के आने के बाद उनकी राजनीति की दुकान बंद होती दिखाई दे रही है। इसलिए सभी विपक्षी दल एकजुट होकर मोदी को हटाने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन जनता उनकी साजिश को सफल नहीं होने देगी और चुनाव मे एक बार फिर से देश मे मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। पार्टी के निवर्तमान सांसद व प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कि देश में आतंकवाद की समस्या नेहरू और गांधी परिवार की देन है। सांसद ने महाभारतकाल से लेकर आजादी के समय तक के शासकों का उदाहरण देते हुए कहा कि अखंड भारत पर पहले युधिष्ठिर, विक्रमादित्य और चंद्रगुप्त का राज्य था। लेकिन अफजल हम शर्मिंदा है का नारा लगाने वाली वर्तमान समय की शक्तियां उस दौर मे भी थी। बाहरी लोग व्यापार करने के बहाने देश मे आए। यहां के लोगों को विचारधारा मे बंटा हुआ देखकर उन्होने लोगों को आपस मे लड़ाया और इस देश पर राज किया। मोहम्मद गौरी को पृथ्वीराज चौहान ने 16 बार हराया लेकिन जयचंद के मिलने से बाद पृथ्वीराज को 17 वीं दफा हार का मुंह देखना पड़ा। इस तरह के जयचंदों से सावधान रहने की जरूरत है। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास, बिजली,प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना समेत मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों का बखान किया। जनसभा को अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भी संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने के अपील की।

जनसभा को अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भी संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने के अपील की। जनसभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, युवामोर्चा गोण्डा जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, बहराइच जिलाध्यक्ष वृजेश पाडेण्य, विधायक बावन सिंह,आशीष त्रिपाठी,अनुपम प्रकाश मिश्रा, अर्जुन प्रसाद तिवारी, संजीव सिंह ,मैन मिश्रा युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी अखिलेश्वर चतुर्वेदी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामजी शुक्ला, अमरेश तिवारी, नितिन रस्तोगी भवानी भीख शुक्ला कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के पी सिंह समाजसेवी विष्णु भगवान शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments


bottom of page