देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा जलालाबाद में रैली को संबोधित करते हुए।
शाहजहाँपुर: जलालाबाद जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोट बंदी के नाम पर हजारों लोगों को बेरोजगार किया है चारों ओर लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं किसान परेशान है युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है उन्होंने जनता से सच्चाई के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा देश का हित करने वाले को अपना नेता चुनें उन्होंने कहा क़ि झूट बोलने का काम करने वाले लोगों से बचना होगा अब झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है नोट बंदी के नाम पर लोगों को परेशान किया गया और पुलिस की लाठियां सहनी पड़ी अपने ही पैसे के लिए लोगों को लाइनों में लगना पड़ा किसानो के साथ हो रहे दुर्व्यवहार बीज और खाद के बढ़ते दामों से किसान परेशान है
जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश का भला नहीं हो सकता 500₹ महीने देने का फैसला भाजपा सरकार ने 5 साल पूरे हो के बाद किया अब दो माह चुनाव के रह गए तब किसानों के खातों में पहली क़िस्त 2000₹ भेजी जायेगी और बाकि के 4000₹ वोट लेने के बाद मिलेगे यह फैसला पहले क्यों नही किया गया उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को मात्र दिखावा बताते हुए इन जातिवाद की राजनीति का सूत्रधार बताया उन्होंने कहा देश और प्रदेश की उन्नति के लिए मतदाताओं को जागरुक होकर सिद्धांतवादी पार्टी को चुनना होगा तभी देश का विकास सम्भव है श्री कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट देने की अपील जनता से की काकोरी शहीद इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा में फर्रूखाबाद बदायूं हरदोई शाहजहांपुर बरेली जनपदों से हजारों की संख्या में लोग सभा स्थल पर उपस्थित रहे।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राहुल कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य फर्रूखाबाद , जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता रत्नाकर मौर्य लखनऊ , वीर प्रताप सिंह कुशवाहा,योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुशवाहा, सत्यदेव कुशवाहा, विभव कुशवाहा हरदोई, दिनेश सिंह राजपूत राजीव शिवांशु मौर्य शिवम कुशवाहा वीरेंद्र कुमार संतोष कुशवाहा सर्वेश कुशवाहा नेपाल सिंह जगपाल सिंह मदनपाल सिंह कुशवाहा राजपाल सिंह कुशवाहा हरदोई आदि जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Commentaires